फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में अनियंत्रित ट्रैक्टर पेड़ से टकराया, ड्राइवर हुआ घायल

मोगा के गांव ढुडीके के पास अजीतवाल-ढुडीके रोड पर एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर पेड़ से टकराने का मामला सामने आया है। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया, जबकि ट्रैक्टर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक को अचानक चक्कर आने लगे, जिसके कारण चालक ने ट्रैक्टर से अपना नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते ट्रैक्टर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय ट्रैक्टर पर चालक अकेला ही सवार था। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल चालक की मदद की और उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें