फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर मंडल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित

फिरोजपुर रेल मंडल की मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक मंगलवार मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंडल के सभी शाखा अधिकारियों और मुख्य कार्यालय अधीक्षकों ने हिस्सा लिया। बैठक के प्रारंभ में मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने एक से 15 सितंबर तक आयोजित राजभाषा पखवाड़ा-2026 के सफल आयोजन के लिए राजभाषा विभाग को बधाई दी। उन्होंने पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में मंडल के कर्मचारियों की बड़ी संख्या में सहभागिता की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने विभागीय निरीक्षण के दौरान राजभाषा के कार्यों और प्रगति का भी अवलोकन करें तथा निरीक्षण रिपोर्ट में इसका उल्लेख अवश्य करें। उन्होंने कहा कि राजभाषा में कार्य करते समय सहज, सरल और आम बोलचाल के शब्दों का प्रयोग किया जाना चाहिए, ताकि कार्यालयीन कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। अपर मंडल रेल प्रबंधक सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी नितिन गर्ग ने अधिकारियों से स्वयं हिंदी में कार्य करने तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया। बैठक का संचालन सहायक मंडल सामग्री प्रबंधक सह राजभाषा अधिकारी मस्तराम मीना ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें