फरीदकोट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। पुरानी राजनीति को पीछे छोड़कर राज्य में ईमानदार राजनीति, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार के क्षेत्र में नए बदलाव किए जा रहे हैं। विधायक सेखों ने बताया कि आम आदमी पार्टी के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को सुबह 11 बजे मोगा जिले के गांव मटवाणी में विशाल रैली आयोजित की जाएगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता विशेष रूप से शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह रैली केवल एक राजनीतिक एकत्रीकरण नहीं, बल्कि पंजाबियों की ताकत और खुशहाल पंजाब के सपने को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने साथियों और परिवारों सहित बड़ी संख्या में रैली में पहुंचें और इस आयोजन का हिस्सा बनें।