फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण की शुरुआत

पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई मिशन क्लीन पंजाब मुहिम के दूसरे चरण की शुरुआत आज मोगा में भी कर दी गई। मोगा के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया और विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने इस अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ मोगा पुलिस, प्रशासनिक अमले, स्कूली बच्चों और एनसीसी कैडेट्स ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया। अभियान के दौरान मोगा शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई की गई और लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि कूड़ा खुले में न फेंकें और कूड़ा केवल डस्टबिन में ही डालें। साथ ही शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। गौरतलब है कि पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस की ओर से 8 जून 2026 को मिशन क्लीन पंजाब अभियान की शुरुआत की गई थी। इसके तहत नगर निगम के अधिकारियों को रोजाना सुबह 7 बजे से 8 बजे तक फील्ड में रहकर सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। अब 29 अगस्त से इस अभियान के दूसरे चरण को पूरे पंजाब में और तेज किया गया है। मोगा में भी अभियान को लगातार जारी रखने की बात कही गई है। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया और विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य मोगा शहर को स्वच्छ, सुंदर और कूड़ा मुक्त बनाना है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि शहर की सफाई केवल प्रशासन की जिम्मेदारी न समझें, बल्कि हर नागरिक इसमें अपना योगदान दे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें