फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में ड्रग इंस्पेक्टर की बड़ी कार्रवाई, बंद पड़े मेडिकल स्टोर किए सील

मानसा में हुई घटना के बाद मोगा में भी मेडिकल स्टोरों पर प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। शुक्रवार को ड्रग इंस्पेक्टर सोनिया गुप्ता ने जिला प्रशासन, एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी में कई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर जांच की। इस दौरान बंद पड़े कुछ मेडिकल स्टोरों को सील कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, मोगा में कई मेडिकल स्टोर बंद पाए जा रहे थे। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई करते हुए बंद पड़े मेडिकल स्टोरों को सील किया और अन्य मेडिकल स्टोरों पर दवाइयों के रिकॉर्ड की जांच की जिसमें कुछ कमी पाया गया ऐसे मेडिकल स्टोरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। मोगा जिला में 700 के करीब मेडिकल स्टोर हे जो जिले के अलग अलग क्षेत्र में में मोगा शहर में 300 मेडिकल स्टोर हे। अधिकारियों द्वारा दवाइयों की खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की गई, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। ड्रग इंस्पेक्टर सोनिया गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें सूचना मिल रही थी कि जिले में कुछ मेडिकल स्टोर बंद पड़े हैं। इसके बाद आज पुलिस की मौजूदगी में सभी मेडिकल स्टोर खुलवाकर उनकी चेकिंग की गई। उन्होंने बताया कि जिले में कुछ दवाइयों की बिक्री पर प्रतिबंध है, जिसे लेकर मोगा के डीसी साहिब ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिले में करीब 700 मेडिकल स्टोर हैं। कुछ बंद पड़े मेडिकल स्टोरों के मालिकों को फोन करके बुलाया गया, लेकिन उनके नहीं पहुंचने के कारण संबंधित मेडिकल स्टोरों को सील कर दिया गया।ड्रग इंस्पेक्टर ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाइयां बेचते हुए कोई पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें