फिरोजपुर में शुक्रवार दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे अचानक रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी जन्माष्टमी महोत्सव के दिन बारिश हुई है। इससे मौसम खुशनुमा हो गया।