लेडी सिंगम आई जी नीलमबरी जगदाले विजय के अगुवाई में ड्रग हॉटस्पॉट गांव पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ड्रग हॉट स्पॉट एरिया को घेरा बंदी करके ड्रोन के जरिए कासे ऑपरेशन चलाया लेडी सिंगम आई जी नीलमबरी जगदाले विजय और मोगा SSP सरताज सिंह चहल, डीसी मोगा सागर सेतिया समेत 300 पुलिस कर्मचारी ने ग्राउंड जीरो पर जाकर बड़ी करवाई की हे इस ऑपरेशन में मोगा पुलिस ने 8 मामले दर्ज किए और कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 62 ग्राम हेरोइन, 150 नशीली गोलियां, 120 लीटर लाहन, दो .30 बोर पिस्तौल और 10 कारतूस ,₹49,400 ड्रग मनी सहित अन्य सामान बरामद किया। मीडिया को जानकारी देते हुए आईजी नीलांबरी जगदाले विजय ने बताया कि पंजाब सरकार और डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत नशे के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। इसी कड़ी में मोगा जिले के तीन नशा प्रभावित क्षेत्रों एमपी बस्ती मोगा, गांव दौलेवाला (कोट ईसे खां) और गांव नूरपुर हकीमां (धर्मकोट) में घेराबंदी कर विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और ठिकानों की जांच की तथा नशा तस्करी में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। आईजी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि नशे की लत से प्रभावित लोगों को उपचार और पुनर्वास की सुविधा से जोड़ना भी है। उन्होंने बताया कि गांव के लोगो ने भी संयोग किया उनसे भी बात चित की गई कैसे गांव को नशा मुक्ति किया जाए उन्होंने बताया कि इसी अभियान के दौरान एक व्यक्ति को गांव जनेर स्थित नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया, ताकि उसे नशे की लत से बाहर निकलने में मदद मिल सके।पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की तस्करी या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को सफल बनाने में जनता की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। आईजी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे की तस्करी पर अंकुश लगाना, युवाओं को नशे से बचाना और समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।