जीरा निवासी अमनदीप कौर पुत्री परविंदर सिंह के साथ मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता के परिवार के अनुसार ससुराल पक्ष के सदस्यों ने अमनदीप कौर के साथ कथित तौर पर मारपीट की। परिवार ने दावा किया कि युवती के गले पर रस्सी के निशान दिखाई दे रहे हैं और छाती पर चाकू से खरोंचें भी मारी गई हैं। पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि मामले में पुलिस की ओर से उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। बताया गया है कि अमनदीप कौर के पिता पंजाब पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इसके बावजूद परिवार न्याय के लिए गुहार लगा रहा है।