फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में झोटा हत्याकांड को लेकर बीकेयू एकता उगराहां ने पंजाब सरकार का जलाया पुतला

पंजाब में परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए गठित इंसाफ कमेटी के आह्वान पर उनके समर्थन करते हुए भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से गांव सिंघाबाला में पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। इस मौके पर किसान यूनियन के नेताओं ने बताया कि संगठन की सूबा कमेटी के आह्वान पर परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर पंजाबभर के गांवों में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के सूबा कमिटी की फ़ैसले पर इंसाफ कमेटी समर्थन करते हुए गांव सिंघाबाला में भी किसानों ने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने की मांग उठाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें