गुरुहरसहाय में दो दिन पूर्व नशे का इंजेक्शन लगाने से 35 वर्षीय नौजवान विक्रम सेठी की मौत हो गई थी। अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर अफसोस करने के लिए विक्रम के घर पहुंचीं और उसके पिता के साथ बातचीत की। पिता ने बताया कि एक पुलिस वाला कैसे नशा बिकवा रहा है। हरसिमरत कौर ने वहीं बैठे एसएसपी फिरोजपुर से मोबाइल पर बातचीत कर उक्त मुलाजिम के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।