फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप लीगल विंग के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सिंह मंगू ने मोगा बार एसोसिएशन के वकीलों के साथ की मीटिंग

मोगा जिला बार एसोसिएशन में आज पंजाब आम आदमी पार्टी लीगल विंग के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सिंह मंगू ने जिले भर के वकीलों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने वकीलों की लंबे समय से लंबित विभिन्न समस्याओं को सुना और उन्हें सरकार तक पहुंचाकर समाधान करवाने का भरोसा दिया। बैठक में जिले भर से 300 से अधिक वकीलों ने भाग लिया। वकीलों ने बार एसोसिएशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबे समय से लंबित मांगों को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखा। ज्ञान सिंह मंगू ने कहा कि पंजाब की जिला बार एसोसिएशनों की कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। समय-समय पर विभिन्न सरकारों की ओर से इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया, लेकिन कई मांगों का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि वकीलों की ओर से रखी गई सभी समस्याओं को मुख्यमंत्री भगवंत मान के समक्ष रखा जाएगा। जिन कार्यों के लिए फंड की आवश्यकता है, उनके लिए सरकार से फंड उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वकीलों की जायज मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए सरकार स्तर पर हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में जिले के वकील मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें