फरीदकोट जिले की विभिन्न गौशालाओं में मंगलवार को गोपाष्टमी का त्योहार धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का गौशालाओं में पहुंचना शुरू हो गया। लोगों ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर तिलक लगाया और उन्हें हरा चारा, गुड़ तथा अन्य खाद्य सामग्री खिलाकर सुख-समृद्धि की कामना की।