फिरोजपुर फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने शहर में शादी-विवाह और अन्य समारोहों के लिए भाजी तैयार करने वाली दुकान पर दबिश देकर श निरीक्षण किया। इस दौरान वहां सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली। रसोई और खाद्य पदार्थ तैयार करने वाले स्थान पर गंदगी और अनहाइजीनिक हालात देखकर विभागीय अधिकारियों ने नाराजगी जताई। जांच के दौरान मौके पर तंबाकू, बीड़ी और सिगरेट का इस्तेमाल भी होता पाया गया, जिसे खाद्य पदार्थ तैयार करने वाली जगह पर गंभीर लापरवाही माना गया। विभाग के अनुसार यहां तैयार होने वाली भाजी शहर में होने वाली शादियों और अन्य समारोहों में लोगों के घरों तक पहुंचती है। ऐसे में सफाई के नियमों की अनदेखी लोगों की सेहत के लिए खतरा बन सकती है। अनहाइजीनिक हालात को लेकर चालान भी जारी किया जाएगा।