फिरोजपुर महिला कांग्रेस कमेटी की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बलजीत कौर बांगड़ ने प्रेस वार्ता कर पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार महिला से दुष्कर्म के आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी से पांच करोड़ रुपये वसूले गए हैं। बलजीत कौर बांगड़ ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच करवाने की मांग की।