गुरुहरसहाए के गांव शेर मोहम्मद में करीब एक माह पहले दो परिवारों के बीच मारपीट हुई थी। परिवार का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस प्रशासन को शिकायत देने के बावजूद अब तक उचित कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज परिवार ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर धरना देने की चेतावनी दी है। परिवार के सदस्यों ने कहा कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे मजबूर होकर धरना शुरू करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।