फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को पुलिस स्टेशन ले जाने और मारपीट पर भड़के लोगों ने किया हाइवे जाम

जिले के बॉर्डर क्षेत्र नरोट जैमल सिंह थाना के अंतर्गत आते गांव फतेहपुर में एक हलवाई दुकानदार को पुलिस द्वारा कथित तौर पर गत रात पुलिस थाने ले जाने और वहां उसके साथ मारपीट किए जाने के आरोपों को लेकर सोमवार को माहौल गरमा गया। घटना के विरोध में फतेहपुर के दुकानदारों और व्यक्ति के परिवार सदस्यों ने कठुआ-नरोट नेशनल हाइवे पर धरना देकर यातायात रोक दिया। धरने का नेतृत्व कांग्रेस नेता बलबीर फतेहपुरियां ने किया। जोगिंदर पाल ने आरोप लगाया कि बीते दिनों फतेहपुर में पुलिस नाके के दौरान दो पुलिस कर्मचारियों ने उसे रोका और कथित तौर पर जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए। हालांकि उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज किए बिना ही थाने में दो पुलिस कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की। उसके अनुसार बाद में उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भी ले जाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें