फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल

मोगा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मेहिना से थखनबाद जाने वाले लिंक रोड पर पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया। दोनों युवक रुकने के बजाय मोटरसाइकिल भगाने लगे और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें दोनों संदिग्ध युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान व उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मौके से दो पिस्टल और एक मोटरसाइकल बरामद हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें