फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले बकाया वेतन-बोनस न मिलने पर चंडीगढ़ में कर्मचारियों का प्रदर्शन

दिवाली से पहले लंबित वेतन, एरियर, बोनस और बढ़े हुए डीसी रेट का लाभ नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने शनिवार को सेक्टर-32 स्थित वाटर वर्क्स में काले कपड़े पहनकर रोष प्रदर्शन किया।  को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स, यूटी चंडीगढ़ के बैनर तले हुए प्रदर्शन में कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। कर्मचारियों ने मांग की कि त्योहार से पहले उनकी लंबित देनदारियों का भुगतान किया जाए, ताकि वे अपने परिवार के साथ दिवाली मना सकें। कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह और महासचिव राकेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। लंबित एरियर, एक अप्रैल 2026 से लागू दो प्रतिशत बढ़े हुए डीसी रेट का लाभ और उसका बकाया भी जारी नहीं किया गया है। इसके अलावा बोनस का भुगतान भी लंबित है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ ठेकेदारों के बिल तेजी से मंजूर किए जा रहे हैं, वहीं कर्मचारियों की मेहनत की कमाई देने में प्रशासन की ओर से देरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने 22 अक्तूबर को इस संबंध में पत्र जारी किया था, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों की मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले 28 अक्तूबर को सेक्टर-17 में कमेटी की ओर से सांकेतिक सामूहिक भूख हड़ताल भी की गई थी। इसके बावजूद कर्मचारियों को राहत नहीं मिली। कमेटी ने प्रशासन से दिवाली से पहले सभी लंबित वेतन, एरियर, दो प्रतिशत बढ़े डीसी रेट का लाभ और बोनस जारी करने की मांग की। साथ ही बोनस की पात्रता के लिए वेतन सीमा बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने की मांग भी दोहराई। राकेश कुमार ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें