फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने नगर पंचायत कीरतपुर साहिब के पार्षदों के साथ की बैठक

धार्मिक नगरी कीरतपुर साहिब के विकास कार्यों को लेकर आज नगर पंचायत कार्यालय में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने नगर पंचायत के पार्षदों के साथ विशेष बैठक की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्षदों के अलावा शहरवासी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान शहर के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया गया और कई विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि कीरतपुर साहिब एक ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी है, जिसके विकास में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। शहर का सर्वांगीण और योजनाबद्ध विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं सरकार के संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए हैं, इसलिए विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। लोगों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए उनका निपटारा सहजता और तेजी से करवाया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद शहरवासियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें भी शिक्षा मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री बैंस ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें