फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा मंडी में DC ने लिया धान खरीद और उठान का जायजा, किसानों को 2443 करोड़ का भुगतान

मोगा के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने अनाज मंडी का दौरा कर धान की खरीद, उठान और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। किसानों ने खरीद प्रक्रिया पर संतुष्टि जताई। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मंडियों में आने वाले धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और किसानों को भुगतान में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को खरीद और उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, मोगा जिले की मंडियों में अब तक 11.90 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई है, जिसमें से 11.49 लाख मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। वहीं, 7 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठान किया जा चुका है और किसानों को 2443 करोड़ रुपये का भुगतान जारी किया गया है। डिप्टी कमिश्नर ने किसानों से सूखा धान मंडियों में लाने और पराली प्रबंधन के नियमों का पालन करने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें