फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर मंडल में मनाया गया संविधान दिवस

फिरोजपुर रेल मंडल कार्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) संजीव कुमार की अगुवाई में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया तथा संविधान के मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों के प्रति निष्ठा बनाए रखने की शपथ ली। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों और मंडल कार्यालयों में रेल यात्रियों एवं कर्मचारियों को संविधान के महत्व तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक नितिन गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि पाण्डेय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी, मंडल कार्मिक अधिकारी विजेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें