चंडीगढ़ सेक्टर 30 के शिव शक्ति मंदिर में श्रावण पूर्णिमा पर भगवान भोले नाथ की सावन की पूजा की पूर्णाहुति हुई। सुबह जलाभिषेक के बाद भगवान भोलेनाथ को मंदिर के पुजारी ने भव्य तरीके से विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया। पुजारी जितेंद्र तिवारी और कुलदीप वशिष्ठ ने कहा कि शनिवार से उनकी दिनचर्या बदल जाएगी।