फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली और छठ पूजा को लेकर फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान

दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पंजाब पुलिस और जीआरपी फिरोजपुर की ओर से यात्रियों की सुरक्षा के लिए फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि पुलिस टीम ने स्टेशन के प्लेटफार्मों, ट्रेनों, वेटिंग एरिया, मोटरसाइकिल पार्किंग, प्रवेश और निकास द्वारों की बारीकी से जांच की। इसके अलावा स्टेशन के बाहर खड़ी कारों और मोटरसाइकिलों की भी तलाशी ली गई। इस दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और उनके बैग व अन्य सामान की जांच की गई। हालांकि, चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें