पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि पंजाब सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर पंजाब से बाहर के राज्यों से आए लोग तैनात हैं और उन्हें सरकारी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।