पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव से पहले ही मंत्री पद को लेकर राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी है। एक दिन पहले रविवार को जवानी संभाल साइकिल यात्रा लेकर फरीदकोट पहुंचे चन्नी ने जनसभा के दौरान पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह उर्फ किक्की ढिल्लों की जमकर पैरवी करते हुए उन्हें आगामी सरकार में मंत्री बनाए जाने का संकेत दिया।