फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारिस पंजाब दे के प्रत्याशी को मिली पैरोल, पिता का किया अंतिम संस्कार

शाहिल शर्मा Updated Sat, 29 Aug 2026 06:46 PM IST

मोगा के गांव बुक्कन वाला निवासी और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी साथी गुरमीत सिंह बुक्कन वाला ने अपने पिता बलबिंदर सिंह के अंतिम संस्कार में भाग लिया। बलबिंदर सिंह का हाल ही में निधन हो गया था, जिसके बाद उनके बेटे गुरमीत सिंह को भटिंडा जेल से पैरोल पर बाहर लाया गया। शनिवार को गांव बुक्कन वाला में बलबिंदर सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गुरमीत सिंह बुक्कन वाला ने नम आंखों से अपने पिता को मुखाग्नि दी। पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गुरमीत सिंह को विशेष पैरोल पर जेल से बाहर लाया गया था। इस अवसर पर काफी संख्या में वारिस पंजाब दे के नेताओं की उपस्थिति रही। खासतौर पर अमृतपाल सिंह के पिता और माता भी विशेष रूप से अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें