फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरिंडा में व्यापारियों से रंगदारी मांगने के आरोप, पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब में फिरौती मांगने और कारोबारियों को धमकाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रोजाना व्यापारियों और कारोबारियों से फिरौती मांगी जा रही है, लेकिन पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। मोरिंडा स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चन्नी ने कहा कि मोरिंडा और श्री चमकौर साहिब के कई व्यापारियों ने उन्हें बताया है कि अपनी जान बचाने के लिए उन्हें फिरौती देने को मजबूर होना पड़ रहा है। कुछ कारोबारियों ने धमकी देने वाले गैंगस्टरों को लाखों रुपये भी दिए हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने बताया कि बीती रात भी पांच कारोबारी उनके आवास पर पहुंचे थे, जिनसे फिरौती मांगी जा रही है। इन कारोबारियों ने पुलिस को रेकी करने वाले संदिग्ध लोगों के बारे में भी जानकारी दी थी, लेकिन इसके बावजूद न तो कोई कार्रवाई हुई और न ही उनकी सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध किया गया। चन्नी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेता ऐसे लोगों को पुलिस कार्रवाई से बचाने का काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि वह अपने सुरक्षा कर्मी इन लोगों को दे रहें हैं जब कि सरकार व पुलिस कुछ नहीं कर रही है। पीसीएस परीक्षा में गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग चन्नी ने पीसीएस परीक्षा में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाते हुए इसकी सीबीआई से जांच करवाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने अपने चहेतों और पंजाब से बाहर के लोगों को अधिकतर नौकरियां देकर प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि कई पदों की भर्तियां कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान निकाली गई थीं, जिनके परिणाम मौजूदा सरकार के समय आए हैं। इससे पहले भी पेपर लीक होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं और अब पीसीएस भर्ती में भी भ्रष्टाचार तथा अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं। इस मामले को लेकर विद्यार्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें