फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में 300 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

फरीदकोट के थाना सिटी पुलिस ने 300 ग्राम हेरोइन के साथ बाजीगर बस्ती निवासी सुरजीत सिंह उर्फ घुग्गा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, एएसआई चमकौर सिंह के नेतृत्व में टीम राधा कृष्ण धाम के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान शक के आधार पर आरोपी को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एसपी ऑपरेशन मनीष कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जाएगा। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें