फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली-बीजेपी गठबंधन पर बोले राजा वड़िंग, 'अकेले लड़ो या साथ, हमें फर्क नहीं'

Wed, 26 Aug 2026 12:12 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के बीच गठबंधन की चर्चाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। सुखबीर बादल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए वड़िंग ने कहा कि पंजाब की जनता बीजेपी और अकाली दल से खफा है। राजा वड़िंग ने कहा कि दोनों पार्टियां पंजाब में अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन तलाशने में जुटी हुई हैं। उन्होंने बीजेपी और अकाली दल के संभावित गठबंधन को लेकर कहा कि दोनों दल साथ चुनाव लड़ें या अलग-अलग, इससे कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता। वड़िंग के मुताबिक, कांग्रेस अपनी राजनीतिक लड़ाई जनता के मुद्दों पर लड़ेगी और आगामी चुनाव को लेकर पार्टी अपनी रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। उनके बयान से साफ है कि कांग्रेस बीजेपी और अकाली दल के बीच गठबंधन की किसी भी संभावना को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें