फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Mohali Border: किसान आंदोलन स्थल पर गंदगी, टॉयलेट की कमी से बढ़ी परेशानी

Wed, 02 Sep 2026 05:55 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में अपनी मांगों को लेकर जुटे किसानों को अब मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलन स्थल पर नियमित सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। वहीं, किसानों के लिए पर्याप्त टॉयलेट की व्यवस्था भी नहीं की गई है। इससे यहां कई दिनों से डटे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आंदोलन में पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से किसान पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में किसान रात के समय भी आंदोलन स्थल पर रुक रहे हैं। ऐसे में साफ-सफाई और शौचालय जैसी जरूरी सुविधाओं की आवश्यकता और बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि आंदोलन स्थल पर रोजाना काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन इसके अनुपात में सफाई और शौचालय की व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें