टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता और वैक्सीन की सुरक्षित आपूर्ति—दोनों स्तरों पर पहल की है। विभाग के टीकाकरण यूनिट ने खास फोटो फ्रेम तैयार किया है, जिसे ट्रांसजेंडर समुदाय के माध्यम से नवदंपतियों और नवजात बच्चों के घर तक पहुंचाया जा रहा है। इसका उद्देश्य परिवारों को टीकाकरण के महत्व से जोड़ना और बच्चों के समय पर टीके लगवाने के लिए प्रेरित करना है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि यह पहल लोगों तक टीकाकरण का संदेश सीधे घर तक पहुंचाने का प्रयास है। इसी के साथ चंडीगढ़ ने टीकों को सुरक्षित रखने के लिए *आइस पैक कंडीशनिंग स्टेशन* का नया मॉडल तैयार किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस मॉडल को राष्ट्रीय टीकाकरण पत्रिका ‘इंडिया इम्यूनाइजेशन अपडेट’*में प्रकाशित किया है। डॉ. मंजीत सिंह के अनुसार, चंडीगढ़ इस तरह का मॉडल तैयार करने वाला देश का पहला राज्य है।