फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में नशे के खिलाफ BJP निकालेगी विरोध यात्रा, 117 विधानसभा सीटों को करेगी कवर

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Thu, 27 Aug 2026 05:23 PM IST

पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ भाजपा एक विरोध यात्रा निकालेगी। यह यात्रा सूबे के चार कोनों से शुरू की जाएगी जोकि सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इस यात्रा का उद्घाटन गृहमंत्री अमित शाह या राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कर सकते हैं। इसके लिए दोनों नेताओं से समय भी मांगा गया है। हाईकमान की मंजूरी के बाद सितंबर में इस यात्रा का शेड्यूल तय किया जाएगा। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इन दिनों पंजाब में चुनावी तैयारी के साथ-साथ उन मुद्दों की फेहरिस्त भी तैयार कर रहा है, जिन्हें सियासी फिजा में मतदाताओं के समक्ष उछाला जाना है। उन मुद्दों में नशा की समस्या सबसे बड़ी है। पंजाब में बॉर्डर पार से नशा तस्करी रुक नहीं पा रही है और इसके सेवन से सूबे की जवानी बर्बाद हो रही है। हालांकि पंजाब सरकार ने इसके खिलाफ ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान छेड़ रखा है मगर इसके बावजूद नशा तस्करी पर लगाम नहीं कसी जा सकी है। इसी के चलते भाजपा सबसे पहले इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ आप सरकार की घेराबंदी करते हुए नशे के खिलाफ यात्रा के रूप में अपना चुनावी अभियान शुरू करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें