फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप की दूसरी लिस्ट जारी, 31 उम्मीदवारों को टिकट; 8 विधायकों के कटे टिकट

Fri, 13 Nov 2026 12:26 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

आप की दूसरी सूची में सबसे खास बात यह है कि पार्टी ने दो मौजूदा सांसदों को भी विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारने का फैसला किया है। वहीं, पार्टी ने अपने 8 मौजूदा विधायकों के टिकट काटकर नए चेहरों पर भरोसा जताया है। इससे साफ है कि आप चुनाव से पहले संगठन और उम्मीदवारों के स्तर पर बड़े बदलाव की रणनीति पर काम कर रही है। पहली सूची के बाद अब दूसरी सूची जारी होने से पंजाब की सियासत और गरमा गई है। पार्टी की ओर से लगातार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाने को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। आप अब तक 71 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है और बाकी सीटों के लिए भी जल्द नामों का ऐलान किए जाने की संभावना है। उम्मीदवारों के चयन में मौजूदा विधायकों के टिकट काटकर नए चेहरों को मौका देना भी पार्टी की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। अब देखना होगा कि आप के इन फैसलों का आगामी चुनाव में कितना असर पड़ता है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें