अकाली दल वारिस पंजाब की ओर से अमरजीत सिंह चावला और उनके साथियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने मामले की उच्चस्तरीय और पारदर्शी जांच करवाकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि पवित्र धार्मिक स्थलों पर लंबे समय से एक कथित ‘चेन सिस्टम’ चलाया जा रहा है, जिसमें कई लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कर यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि कथित व्यवस्था की शुरुआत कहां से हुई और इसमें कौन-कौन लोग जिम्मेदार हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि एफआईआर में नाम स्पष्ट होने के बावजूद संबंधित आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। नेताओं ने दावा किया कि इस मामले को लेकर गांवों और संगत में रोष है तथा धार्मिक स्थलों पर कथित तौर पर सामाजिक और मानसिक शोषण किए जाने के आरोपों की भी जांच जरूरी है। संगठन ने जत्थेदार साहिबान से मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाने की अपील की। नेताओं ने संगत से भी ऐसे मामलों में जागरूक रहने और संबंधित लोगों से सवाल करने की अपील की। संगठन ने कहा कि पंथक संस्थाओं की मर्यादा बनाए रखने के लिए उसका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।