खालसा कॉलेज में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भारतीय सेना के हथियारों और सैन्य उपकरणों को करीब से देखने का अवसर मिला। सेना के जवानों ने छात्रों को विभिन्न हथियारों और उपकरणों के बारे में जानकारी देते हुए उनके उपयोग और संचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने सेना के हथियारों को नजदीक से देखा और जवानों से उनके इस्तेमाल को लेकर सवाल भी पूछे। जवानों ने छात्रों को बताया कि आधुनिक सैन्य उपकरण किस प्रकार देश की सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में छात्रों ने सेना के अनुशासन, साहस और देश सेवा के जज्बे को भी करीब से जाना। कॉलेज प्रबंधन ने सेना के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में देशभक्ति और भारतीय सेना के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।