शिरोमणि अकाली दल (बादल) की ओर से अजनाला में ‘पंजाब बचाओ’ रैली का आयोजन कर आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा गया। पार्टी नेताओं ने पंजाब में कानून-व्यवस्था, नशे और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। रैली के दौरान अकाली नेताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार पिछली अकाली सरकार के समय शुरू की गई कई जनकल्याणकारी योजनाओं का नाम बदलकर उन्हें अपनी उपलब्धि के तौर पर पेश कर रही है। अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने हालिया पंजाब बचाओ कार्यक्रमों में सरकार पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने और नशे की समस्या को लेकर भी निशाना साधा है। उन्होंने सत्ता में आने पर आटा-दाल योजना के तहत 50 किलो गेहूं, शगुन राशि बढ़ाने और बुजुर्गों की पेंशन में वृद्धि समेत कई घोषणाएं की हैं।