फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिस्टों पर सख्ती के खिलाफ पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन का मोर्चा, सरकार के रवैये की निंदा

मानसा के परमिंदर सिंह झोटा मामले के बाद नशे के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर केमिस्टों पर की जा रही सख्ती को लेकर पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन ने पंजाब सरकार के रवैये की कड़ी निंदा की है। एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदर दुग्गल ने कहा कि केमिस्ट नशे के खिलाफ सरकार की मुहिम में पूरी तरह साथ हैं, लेकिन इस कार्रवाई के नाम पर केमिस्टों को निशाना बनाना उचित नहीं है। दुग्गल ने परमिंदर सिंह झोटा की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि गोलीकांड की घटना के बाद केमिस्टों के प्रति सरकार का रवैया ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि संबंधित दुकानदार को उसकी गलती की सजा मिल चुकी है। इसके बावजूद पूरे केमिस्ट वर्ग के प्रति सख्ती बरतना गलत है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर एसोसिएशन ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर बैठक करने की मांग की थी। सरकार की ओर से पत्र का जवाब देते हुए बैठक बुलाकर मामले पर चर्चा करने का आश्वासन दिया गया है।दुग्गल ने कहा कि प्रस्तावित बैठक में केमिस्टों की समस्याओं और मांगों को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार केमिस्टों का पक्ष सुनकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें