फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में एक्टिवा साइड करने को लेकर बिगड़ी बात, युवक पर बरसाई छह गोलियां

अमृतसर के आनंद एवेन्यू इलाके में शुक्रवार रात एक्टिवा साइड करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई है। वारदात रात करीब 11:30 बजे उसके घर के बाहर हुई। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे को उसके दोस्तों ने ही छह गोलियां मारीं। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। मृतक के पिता के मुताबिक, अमित का किसी के साथ पुराना विवाद या रंजिश नहीं थी। एक्टिवा को साइड करने को लेकर कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपियों ने घर के बाहर अमित पर गोलियां चला दीं। हमले में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के सदस्य उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि हमलावरों ने उनके बेटे पर छह गोलियां चलाईं। इनमें से दो गोलियां सिर पर, एक कमर में और एक टांग में लगी। बेटे की हत्या के बाद परिवार ने इंसाफ की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें