फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में पुलिस कमिश्नर ने सी-डिवीजन थाने का किया औचक निरीक्षण, नाकों पर भी जांचे सुरक्षा इंतजाम

पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने 13 नवंबर को सी-डिवीजन थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में दर्ज मुकदमों से संबंधित माल मुकदमा, जरूरी दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की। साथ ही थाने की साफ-सफाई, रखरखाव और पुलिस प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने, साफ-सफाई बनाए रखने और अनुशासन का पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने थाने में तैनात कर्मचारियों से बातचीत कर ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं और उनके कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कर्मचारियों की परेशानियां सुनीं और उनकी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें