फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण गिराया

पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तहत अमृतसर पुलिस और प्रशासन ने नशा तस्करी के आरोपी जतिंदर पाल सिंह सोनी के घर पर बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने डिमोलिशन ड्राइव चलाकर मकान में किए गए कथित अवैध निर्माण को गिरा दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि आरोपी जतिंदर पाल सिंह सोनी के खिलाफ कुल आठ मामले दर्ज हैं। इनमें सात मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं, जबकि एक मामला जेल नियमों के उल्लंघन से संबंधित है। उन्होंने बताया कि आरोपी फिलहाल जेल से बाहर है। डीसीपी के अनुसार, नगर निगम ने मकान में किए गए अवैध निर्माण को लेकर पहले नोटिस जारी किया था और संबंधित व्यक्ति को कार्रवाई के लिए समय भी दिया गया था। निर्धारित अवधि में संतोषजनक कार्रवाई न होने पर प्रशासन ने निर्माण को गिरा दिया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक अमृतसर में नशे से जुड़े 1312 मामले दर्ज, 2150 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने करीब 137 किलो हेरोइन और 76 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है। डीसीपी ने कहा कि नशा कारोबारियों और अपराधियों के खिलाफ कानून के दायरे में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें