फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीए को लेकर बिक्रम मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा

Nivedita Updated Fri, 28 Aug 2026 03:45 PM IST

रखड़ पूनिया मेले में पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (डीए) को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुलाजिमों को उनका जायज डीए समय पर नहीं मिल रहा, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। मजीठिया ने कहा कि सरकारी कर्मचारी और पेंशनर लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार के समक्ष आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों के हक का पैसा रोकना उनके साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और ऐसे में कर्मचारियों को डीए का लाभ समय पर मिलना चाहिए। सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए लंबित डीए जारी करना चाहिए। मजीठिया ने पंजाब सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मुलाजिमों और पेंशनरों के हित में जल्द ठोस फैसला लेने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें