फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना जाना बढ़ी जिम्मेदारी का प्रतीक: हरजिंदर सिंह धामी

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने लगातार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने पर आभार जताते हुए कहा कि सर्वसम्मति से मिली सेवा जिम्मेदारी को और बढ़ा देती है। उन्होंने गुरु साहिब, एसजीपीसी सदस्यों और शिरोमणि अकाली दल के नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि रघुजीत सिंह विरक, गुरबख्श सिंह खालसा और गुरप्रीत सिंह झब्बर सहित 11 सदस्यीय टीम चुनी गई है। धामी ने कहा कि वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने के कारण आने वाला समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। एसजीपीसी शिक्षा और सरायों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। आईएएस, आईपीएस और न्यायिक अकादमियों के माध्यम से युवाओं को तैयार किया जा रहा है। विदेशों में यूबा सिटी और इंग्लैंड में सेवा केंद्रों तथा गुरुद्वारा साहिब के केंद्रों का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने नशों के खिलाफ नगर कीर्तन, अमृत संचार और भगत रविदास जी की 650वीं जयंती पर सेमिनार व कीर्तन दरबार आयोजित करने की योजना बताई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और आरोपों की जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार और गोलक चोरी के मामलों में कोई समझौता नहीं होगा। पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शन के लिए वीजा, पंजाबी भाषा और चंडीगढ़ सहित विभिन्न मुद्दे भी उठाए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें