फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों को लेकर अमृतसर पुलिस अलर्ट

आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने तीनों जोन में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल के निर्देश पर निकाले गए फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीसीपी सिटी जसकिरणजीत सिंह तेजा, डीसीपी कानून एवं व्यवस्था रविंदर पाल सिंह संधू और डीसीपी ऑपरेशन जुगराज सिंह ने किया। इस दौरान हेरिटेज स्ट्रीट, हॉल गेट, रणजीत एवेन्यू सहित प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। त्योहारों के दौरान विशेष नाकाबंदी और वाहनों की जांच बढ़ाने के साथ पेट्रोलिंग पार्टियों और पीसीआर टीमों को भी सक्रिय किया गया है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाई गई है। पुलिस की ओर से होटल, गेस्ट हाउस, सराय और पीजी में विशेष जांच अभियान चलाकर आने-जाने वाले लोगों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने और संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है। पुलिस ने त्योहारों के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें