फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में सैलून में घुसकर युवक से मारपीट, जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास

अमृतसर थाना सी-डिवीजन के अंतर्गत गिलवाली गेट इलाके में दिनदहाड़े सैलून में काम कर रहे एक युवक से मारपीट कर उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। डैम गंज निवासी पीड़ित हैप्पी ने बताया कि वह गिलवाली गेट स्थित सैलून में काम कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उसे बाहर बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों और सैलून संचालकों ने हस्तक्षेप कर उसे बचा लिया। पीड़ित के अनुसार, विवाद करीब 40 से 50 हजार रुपये के कथित लेन-देन को लेकर है। उसने आरोप लगाया कि रवि कुमार नामक व्यक्ति कुछ अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों के पास डंडे व अन्य हथियार थे और उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों के अनुसार टीम ने मौके का जायजा लिया है और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। जांच में जो भी व्यक्ति घटना में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें