फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में किशोर की हत्या

अमृतसर के सीमावर्ती गांव सैदपुर खुर्द में आपसी रंजिश और शक के चलते 19 वर्षीय हरप्रीत सिंह की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। गंभीर चोटों के बाद समय पर उपचार नहीं मिलने से हरप्रीत की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता कश्मीर सिंह के बयान के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक के पिता कश्मीर सिंह ने आरोप लगाया कि हरप्रीत घर में सो रहा था। इसी दौरान पड़ोसी परिवार के लोग उसे जबरन उठाकर छत पर ले गए और वहां बुरी तरह पीटा। परिवार को आशंका है कि आरोपियों को हरप्रीत के किसी अन्य युवक के साथ दोस्ती के जरिए उनके परिवार की लड़की से संबंध होने का शक था। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। कश्मीर सिंह ने आरोप लगाया कि हरप्रीत को छुड़ाकर घर लाने के बाद आरोपियों ने उनके घर के बाहर चारपाइयां डालकर रास्ता रोक दिया। जब परिवार उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास करता तो आरोपी कथित तौर पर दरांती लेकर घर पर पहुंच जाते थे। समय पर इलाज नहीं मिलने से हरप्रीत की मौत हो गई। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि कश्मीर सिंह के बयानों के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 19 तारीख की रात हरप्रीत से मारपीट की गई थी और अगले दिन चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें