फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठेला थाने के आवासीय भवन के लिए 3.16 करोड़ जारी,41.17 फीसदी बढ़ी लागत

नवीन थाना कठेला के आवासीय भवनों का निर्माण पूरा कराने के लिए शासन ने 3 करोड़ 16 लाख 16 हजार रुपये की अवशेष धनराशि जारी कर दी है। वर्ष 2020 में 6.0439 करोड़ रुपये की लागत पर स्वीकृत परियोजना की लागत बाद में बढ़कर 8.5318 करोड़ रुपये हो गई। यानी मूल स्वीकृत लागत की तुलना में परियोजना 2.4879 करोड़ रुपये यानी 41.17 फीसदी महंगी हो गई। अब शासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जारी धनराशि से शेष निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा कराया जाए और लागत में आगे कोई पुनरीक्षण नहीं किया जाए। गृह (पुलिस) अनुभाग-7 की ओर से छह अक्तूबर को जारी शासनादेश के अनुसार, वर्ष 2020 में कठेला थाने के आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 604.39 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई थी। इसके सापेक्ष पहले चरण में 150 लाख रुपये जारी किए गए, जिसमें से कार्यदायी संस्था को 110 लाख रुपये का भुगतान हुआ। इसके बाद छह नवंबर 2025 को परियोजना की पुनरीक्षित प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति 853.18 लाख रुपये की लागत पर दी गई। इस चरण में 426.59 लाख रुपये अवमुक्त किए गए और शासनादेश के अनुसार इस पूरी धनराशि का भुगतान कार्यदायी संस्था को कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें