गुन्नौर। मंगलवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव रुकना बाद निवासी मुकेश गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली हाईवे किनारे थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर के समीप खड़ी कर गन्ना की पूली सही कर रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रॉली के पीछे खड़ा ट्रैक्टर चालक मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको एंबुलेंस की मदद से गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया। सूचना पर परिजन व पुलिस भी पहुंच गई। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।