फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का राजसी शृंगार, भस्म आरती में गूंजे जय श्री महाकाल के जयकारे

Sat, 07 Nov 2026 08:02 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का आकर्षक राजसी शृंगार किया गया। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही विधि-विधान से पूजन और पंचामृत अभिषेक शुरू हुआ। इसके बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कराई गई तथा भस्म रमाई गई। दिव्य दर्शन के दौरान मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।

पंचामृत से हुआ बाबा महाकाल का अभिषेक
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को भस्म आरती के लिए सुबह 4 बजे मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से तैयार पंचामृत अर्पित किया गया।

इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कराई गई। शनिवार के श्रृंगार की खास बात भगवान का राजसी स्वरूप रहा। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई।

भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मंदिर
भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और मंदिर परिसर में जय श्री महाकाल के जयकारे गूंजते रहे।

धार्मिक मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं। इसी विशेष परंपरा के चलते भस्म आरती को महाकालेश्वर मंदिर की प्रमुख धार्मिक आरतियों में गिना जाता है।

महाकाल मंदिर की आरती का समय भस्म आरती: सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक दद्योदक आरती (बालभोग): सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक भोग आरती: सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक संध्या पूजन: शाम 5:00 से 5:45 बजे तक संध्या आरती: शाम 6:30 से 7:15 बजे तक शयन आरती: रात 10:30 से 11:00 बजे तक दर्शन और आरती की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर
श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन, आरती, पूजन और दान से संबंधित जानकारी के लिए श्रद्धालु मंदिर की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

टोल फ्री हेल्पलाइन: 18002331008
अन्य संपर्क नंबर:
0734-2559272
0734-2559275
0734-2559276
0734-2559277

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें