फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में बाबा का दिव्य श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु; चांदी का मुकुट पहनाया

Tue, 10 Nov 2026 07:44 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर मंगलवार सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती हुई। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान का आकर्षक श्रृंगार कर भस्म रमाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।

पंचामृत अभिषेक के बाद बाबा का विशेष श्रृंगार
मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद पुजारी और पंडे गर्भगृह पहुंचे। यहां स्थापित सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का पूजन किया गया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से तैयार पंचामृत अर्पित किया गया।

चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कराई
पंचामृत पूजन के बाद प्रथम घंटाल बजाकर भगवान को हरिओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कराई गई। इसके बाद भांग, ड्रायफ्रूट और त्रिनेत्र से भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रृंगार पूरा होने के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई।

जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंजा मंदिर
भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और जय श्री महाकाल के जयकारे लगाते रहे। धार्मिक मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

महाकाल मंदिर में आरती का समय

भस्म आरती : सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक
दद्योदक आरती (बालभोग) : सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक
भोग आरती : सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक
संध्या पूजन : शाम 5:00 से 5:45 बजे तक
संध्या आरती : शाम 6:30 से 7:15 बजे तक
शयन आरती : रात 10:30 से 11:00 बजे तक

दर्शन और आरती की जानकारी के लिए हेल्पलाइन
श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन, आरती, पूजन और दान से जुड़ी जानकारी के लिए श्रद्धालु 24 घंटे हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

टोल फ्री नंबर : 18002331008
अन्य संपर्क नंबर :
0734-2559272
0734-2559275
0734-2559276

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें