फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: टीकमगढ़ में शराब की दुकान पर ग्रामीणों का धावा, बोतलें सड़क पर फेंकीं और सामान में लगा दी आग

Sun, 13 Sep 2026 08:25 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्होरी बराना में रविवार को शराब की दुकान के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। ग्रामीणों ने दुकान में रखी देसी, अंग्रेजी शराब और बीयर की बोतलें सड़क पर फेंक दीं। इसके बाद दुकान के सामान में आग भी लगा दी।

जानकारी के अनुसार, गांव के मरगुवां रोड स्थित हरिजन बस्ती में शराब की दुकान संचालित है। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। नशे में पति घर पहुंचकर महिलाओं से मारपीट करते हैं, जिससे आए दिन विवाद होते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शराब की वजह से कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, पूरे मोहल्ले में नशे की हालत में लोग आपस में लड़ाई-झगड़ा करते हैं। इसी से परेशान होकर महिलाओं और पुरुषों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने शराब की दुकान को निशाना बनाया।

ये भी पढ़ें- अपराध: दोस्त से संबंध बनाने से इनकार पर छात्रा पर हमला, चार छात्राओं ने मिलकर सरेराह पीटा; 38 दिन बाद हुई FIR

घटना की सूचना मिलते ही दिगौड़ा और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। लिधौरा तहसीलदार अनिल तलैया ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और पंचनामा बनाया। दिगौड़ा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया है। फिलहाल शराब दुकान के आसपास पुलिस तैनात की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें